बीमार बेटी से मिलने तक नहीं दिया, बेटी ने फोन कर था बुलाया
बडे ऑपरेशन से हुई थी बेटी, पेट में लगे टांको पर पड़ा पस
चिकित्सकों के भर्ती करने के लिए कहने पर भी नहीं किया भर्ती
भाई ने कराया बहन के ससुरालियों पर सिडकुल में मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मां-बाप को बेटी को उपचार को लिए अपने साथ मायके ले जाने की बात कहना महंगा पड़ गया। आरोप हैं कि ससुरालियों ने उसके मां-बाप के साथ मारपीट कर घायल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के सम्बंध में भाई ने बहन के ससुरालियों के नौ लोगों पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि एक युवक राजू पुत्र मांगेराम निवासी ब्रहा्रपुरी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार ने तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया हैं कि उसकी बहन अनिता राज का विवाह वर्ष 2021 में विपिन पुत्र राजेन्द्र निवासी ब्रहा्रपुरी रावली महदूद सिडकुल से हुआ था। उसकी बहन को 08 अगस्त 22 को राजकीय महिला चिकित्सालय में बडे ऑपरेशन से एक बेटी पैदा हुई। इसी दौरान उसकी बहन को चिकित्सकों ने चिकित्सालय में भर्ती रखा। जहां से कुछ दिन बाद उसकी बहन को छुट्टी दे दी
गयी।
बहन के ससुराल वाले उसको अपने साथ ले गये। ससुराल वाले बहन को चौकअप कराने के लिए कुछ दिन बाद राजकीय महिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने बताया कि पेट में लगे टांके में पस बन गया है। चिकित्सकों ने बहन को भर्ती कर लिया, लेकिन पस ठीक नहीं हुआ तो बहन के ससुराल वाले उसको छुट्टी करा कर अपने साथ ले गये। जिन्होंने बहादराबाद में एक निजी हॉस्पिटल में दिखाया। जहां पर चिकित्सकों ने भी पेट में पस बनने की जानकारी देते हुए टांके खोलने को कहा गया। जिसपर उन्होंने पेट के टांके खोल दिये और बहन को भर्ती करने के लिए कहा गया।
आरोप हैं कि ससुरालिए भर्ती करने बी बजाय बहन को अपने साथ घर ले गये। इसी दौरान बहन ने मां को फोन कर कहा कि उसकी तबीयत ज्यादा खराब हैं उसको देख जाओ। जिसपर उसके माता-पिता बहन को देखने के लिए उसके ससुराल पहंुचे। आरोप है कि माता-पिता को बहन से मिलने नहीं दिया, जब उन्होंने बहन को अपने साथ मायके ले जाकर ईलाज कराने को कहा गया।
आरोप हैं कि इसी बात को लेकर विवाद हो गया और ससुर राजेन्द्र पुत्र जयपाल, सास सुरेशो, जमाई अंकित, ननद मोनिका पत्नी अंकित, शिमला पत्नी जयपाल, राजकुमार पुत्र जयपाल, मूर्ति पत्नी राजकुमार, मोहित पुत्र राजकुमार और रोहित पुत्र राजकुमार निवासीगण ब्रहा्रपुरी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार ने लाठी-डण्डों व सरिये से उसके माता-पिता पर हमला कर मारपीट की गयी। उसके माता-पिता अपनी जान बचाकर वापस लौटे। आरोप हैं कि बहन के ससुराल पक्ष के लोगों ने वहां से लौटते वक्त माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
