मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक स्कूटी सवार नशा तस्कर को दबोचा है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने 12.08 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 36 हजार आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि बीती देर शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सलेमपुर की ओर से स्कूटी सवार पुलिस को देखते ही वापस मुड कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसपर शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसको पकड लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 12.08 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ के दौरान स्मैक तस्कर ने अपना नाम मुन्तहिर पुत्र शहीद, निवासी ग्राम गढ़ नं. 01, पोस्ट मीरपुर, थाना कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि वह स्मैक रहमतपुर निवासी महिला से बेचने के लिए लेकर आया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब महिला स्मैक तस्कर के खिलाफ भी कार्यवाही करते हुए उसकी तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा हैं कि स्मैक तस्कर लम्बे समय से स्मैक बेचने का गौरख धंधा कर रहा था। पुलिस दबोचे गये स्मैक तस्कर के अपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।
