♦दो नकाबपोश बदमाशों ने दिया हत्या की घटना को अंजाम
♦सूचना पर एसएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
♦एसएसपी ने घटना का निरीक्षण कर दिए अधीनस्थो को दिशा निर्देश
♦पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी जुटाते हुए खंगाले सीसीटीवी कैमरे
♦कप्तान का दावा घटना के मिले अहम सुराग, जल्द होगी हत्यारोंपियों की गिरफ्तारी
♦घटना के पीछे की वजह का अभी तक नहीं चला कुछ पता, पुलिस जांच में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र के शांतरशाह में रात दुकान में बैठे बाइक मिस्त्री हैप्पी की दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए उनका पीछा भी किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घायल मिस्त्री को उपचार के लिए नजदीक के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी देहात अभय प्रताप सिंह समेत पुलिस के तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने अधीनस्थों को घटना के सम्बंध में दिशा-निर्देश देते हुए जल्द हत्या का खुलासा कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार बीती रात करीब सवा सात बजे कंट्रोल रूम को 112 से सूचना मिली कि बहादराबाद के शांतरशाह में फायरिंग की घटना हुई है। इस जानकारी के कोतवाली बहादराबाद प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां पता चला कि बाइक मिस्त्री हैप्पी को दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। घायल हैप्पी को उपचार के लिए आसपास के लोग सूर्य देव अस्पताल ले गये, जहां पर चिकित्सकों ने घायल हैप्पी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी पुलिस द्वारा आलाधिकारियों को दी गई।
उन्होंने बताया कि सूचना पर उनके द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना की जानकारी जुटाई है। आसपास के लोगों से पता चला कि दो युवकों ने मुंह पर सफेद रंग का कपडा लपेटा हुआ था, जिन्होंने दुकान पर बैठे मिस्त्री हैप्पी पुत्र राज कुमार निवासी ग्राम शांतरशाह बहादराबाद हरिद्वार को गोली मार दी। बताया जा रहा हैं कि आसपास के कुछ लोगों ने भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए उनका पीछा किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना स्थल पर सीआईयू टीम समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने घटना स्थल का बरीकी से निरीक्षण शुरू कर दिया।
कप्तान ने बताया कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमे गठित कर संघन चैकिंग अभियान चलाते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के लोगों से जानकारी जुटाते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। पुलिस हत्या के सम्बंध में अहम सुराग मिले है। जिनके आधार पर पुलिस अपने कदम आगे बढा रही है। एसएसपी ने दावा किया हैं कि जल्द ही हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





