♦आरोपी की निशानदेही से बंद पड़ी फैक्ट्री से की 8 बाइके व पार्ट्स बरामद
♦वाहन चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जारी, जल्द दबोचने का दावा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दो पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से सिडकुल स्थित बंद पडी एक फैक्ट्री के भीतर झाडियों में छुपा कर रखी चोरी की 8 बाइके और एक बाइक के पार्टस बरामद किये है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथियों की जानकारी भी पुलिस से साझा की है। इस बात की जानकारी एसपी अपराध एवं यातायात निशा यादव ने मंगलवार को सिडकुल थाने में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि बीते रोज सिडकुल पुलिस क्षेत्र के किरवी चौक पर चैकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में पॉलिटेक्निक की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को जब रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बाइक सवार पुलिस को देखते ही उसने अपनी बाइक वापस मोड कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान उसकी बाइक फिसलनें पर संदिग्ध गिर पड़ा। जिसको पुलिस ने बिना वक्त गंवाये दबोच लिया। पुलिस ने संदिग्ध के पास से चोरी की बाइक बरामद की।
एसपी अपराध ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम श्रवण पुत्र रमेश निवासी ग्राम दौलतपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि उसका गैंग सिडकुल, रानीपुर और बहादराबाद में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता है। जिनके पास चोरी की बाइक मौजूद है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से सिडकुल स्थित बंद पड़ी पुरानी खाद फैक्ट्री के अंदर झाड़ियां के बीच छिपाई गई कुल 08 मोटरसाइकिल व एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपने गैंग के अन्य साथियों की जानकारी भी साझा की है। दबोचे गये आरोपी पर कोतवाली लक्सर में दो गैंगस्टर के मुकदमें समेत चार मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस गैंग के अन्य आरोपियों की तलाश में सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जिनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
