आरोपी के पास से भारी मात्रा स्मैक बरामद, भेजा जेल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। शासन के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार की शाम को एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि प्रदेशभर में चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल अपने टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि चण्डी चौक के समीप लक्कड़ बस्ती में एक व्यक्ति स्मैक बेच रहा है।
सूचना पर चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही स्मैक तस्कर भाग निकला। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर उसको दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 5.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस आरोपी को पकड कर चौकी लेकर पहुंची।
चौकी में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम दीनानाथ पुत्र अवधराम निवासी ग्राम सुल्तानपुर जौनपुर जिला जौनपुर उ0प्र0 बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
