
*बताया जा रहा हैं कि चोर घर से 15-20 लाख रूपये का माल ले उड़े
*पीडित ने कराया अज्ञात चोरों पर मुकदमा, पुलिस तलाश में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहादराबाद में दिनदहाड़े अज्ञात चोर घर में घुसकर हजारों की नगदी व लाखों के जेवरात उड़ा ले गये। जबकि परिवार अपने बच्चों के साथ घर के बाहर टहल रहा था। घटना की जानकारी परिवार के घर पहुंचने पर लगी। घटना से परिवार के होश उड़ गये और चोरी की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद जांच शुरू कर दी। पीडित की ओर से अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनेश कुमार निवासी रोहलकी किशनपुर बहादराबाद हरिद्वार ने थाना बहादराबाद में तहरीर देकर शिकायत की हैं कि शुक्रवार सायं लगभग पांच बजे वह अपने बच्चों के साथ घर के बाहर घूम रहे थे। कुछ देर बाद जब वह घर के अंदर पहुंचे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गये। अलमारी से लगभग 60 हजार की नगदी, सोने की पांच कान जोड़ी, चांदी की आठ जोड़ी पायल, हीरे की एक अंगूठी, सोने की आठ अंगूठी, सोने की नाक की तीन जोड़ी, सोने के दो मंगलसूत्र, सोने का गृह कलश फूल, सोने की दो चेन, सोने की एक कंठी, सोने की चार चूड़ी, सोने की एक जोडी झुमकी आदि सामान गायब मिला।

बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने पीडित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैं कि चोर करीब 15-20 लाख के जेवरात उड़ा ले गये है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए अज्ञात चोरों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। दिनदहाड़े घर में हुई चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।