
*गंदगी फैलाने वाले 12 लोगों पर किया चालान, वसूले 5,700 रूपये
*नगर निगम की भूमि पर किये गये अतिक्रमण को तत्काल हटवाया
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार आयुक्त वरूण चौधरी ने वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक के साथ क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने अपनी टीम के साथ सर्वानन्द घाट, बडी शिवमूर्ति पार्क, गोविंदपुरी घाट व कांवड पटरी का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था को संतोषजनक पाया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने बडी शिवमूर्ति पर स्थित विवेकानंद पार्क हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने क्षेत्र में फैली गंदगी पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही भी की गयी। जिसमें सर्वानन्द घाट व बडी शिवमूर्ति पर गंदगी करने वालो के 05 चालान करते हुये 3,500 की धनराशि व गोविन्दपुरी घाट व कांवड पटरी पर गंदगी करने वालो के 07 चालान करते हुये 2,200 की धनराशि वसूली गयी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा० गम्भीर सिंह तालियान, मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, संजय शर्मा, सुनील आदि शामिल रहे।