ढाई लाख की नगदी सहित ताश के पत्ते बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती रात ज्वालापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शंकर आश्रम के समीप एक होटल में छापा मारकर आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्रतार किया है। जिनके पास के पास से पुलिस ने ताश के पत्ते सहित ढाई लाख की नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात ज्वालापुर पुलिस को सूचना मिली कि शंकर आश्रम के पास स्थित ग्रांड शिवा होटल के कमरे में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस ने होटल में छापा मारकर कमरे से जुआ खेल रहे आधा दर्जन लोगों को दबोचा है। जिनमें पास से पुलिस ने दो लाख पचास हजार दो सौ रूपये व ताश के पत्ते बरामद किये है। पुलिस ने जुआरियों अमन उर्फ कशिश पुत्र जीवन कुमार निवासी मेन बाजार खन्ना जिला लुधियाना पंजाब, मनमोहन सिंह पुत्र स्वर्गीय इंदर सिंह निवासी प्लाॅट नंबर 20 रेलवे कालोनी लुधियाना पंजाब, सुमित पुत्र संजय निवासी आर्य नगर ज्वालापुर हरिद्वार, भास्कर पुत्र उमाकांत निवासी चौक बाजार ज्वालापुर, अशोक पुत्र रामशरण निवासी सेक्टर 3 बीएचईएल हरिद्वार और नरेश पुत्र प्रभु दयाल निवासी जगजीतपुर कनखल के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह के अनुसार सूचना पर ग्रांड होटल में बीती रात छापा मारकर आधा दर्जन लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्रतार किया है। जिनके पास से पुलिस ढाई लाख की नगदी व ताश के पत्ते बरामद किये है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
