♦पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने कराया था कोतवाली रानीपुर में मुकदमा
♦रानीपुर पुलिस ने उर्मिला सनावर को किया उसके सहारनपुर आवास से गिरफ्तार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर उत्तराखण्ड की राजनीति में भूचाल मचा देने वाली सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने रविवार को उसके सहारनपुर आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री के खिलाफ ज्वालापुर के पूर्व विधायक की बेटी की ओर से कोतवाली रानीपुर में सोशल मीडिया पर अश्लील व मानहानिकारक टिप्पणी कर महिला की लज्जा भंग कर उसके परिवार की छवि धूमिल करने व व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की सम्पत्ति उसके नाम करते हुए 5 करोड़ की डिमांड करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की गई।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर हरिद्वार निवासी ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने 24 अक्टूबर की रात को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उर्मिला सनावर निवासी मकान नं० 2 ए/1682 नियर रेलवे लाईन, मौहल्ला गोविंदनगर, थाना सदर बाजार, जिला सहारनपुर यूपी द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील व मानहानिकारक टिप्पणी कर उसकी लज्जा भंग कर उसके परिवार की छवि धूमिल करते हुए उसको व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की सम्पत्ति उसके नाम करने व 05 करोड़ रुपये की माँग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के प्रयास करते हुए उसके आवास सहारनपुर पहुंची और उसको घर से गिरफ्तार कर हरिद्वार लाया गया है। पुलिस ने आरोपी उर्मिला सनावर के पास से उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया। जिससे सोशल मीडिया पर अश्लील व मानहानिकारक टिप्पणी कर व्हाट्सएप कॉल कर रविदास धाम की सम्पत्ति उसके नाम करने व 05 करोड़ रुपये की डिमांड करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस गिरफ्तार उर्मिला सनावर को अब मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।



