फर्जी जाति प्रमाण के सहारे शिक्षका की नौकरी ली
शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षिका को बर्खास्त कर कराया मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। फर्जी प्रमाण के आधार पर शिक्षक की नौकरी पाने वाली एक ओर शिक्षिका के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कार्यवाही कर उसको बर्खास्त करते हुए उसके खिलाफ श्यामपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी शिक्षिका ने फर्जी जाति प्रमाण के आधार पर नौकरी पायी थी। शिक्षिका के खिलाफ एसआईटी ने जांच में आरोप को सही पाया और विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। जिसके आधार पर बहादराबाद उप शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताते चले कि फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर शिक्षक की नौकरी पाने वाला यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी कई मामले संज्ञान में आ चुके है। जिनके खिलाफ एसआईटी जांच में आरोप सही पाये गये। जिस के सम्बंध् में शिक्षा विभाग की रिपोर्ट सौंपी गयी। जिसको संज्ञान में लेते हुए शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक व शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्यवाही की गयी है। इसी क्रम में विकास खण्ड बहादराबाद के प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद श्यामपुर में तैनात शिक्षिका मनोरमा सुयाल पुत्री ब्रज मोहन सिंह रावत निवासी गोपेश्वर चमोली हाल निवासी बी 40 जज फार्म हल्द्वानी नैनीताल के खिलाफ फर्जी प्रमाण के सहारे शिक्षिका की नौकरी पाने के आरोप में उप शिक्षा अधिकारी सुमन अग्रवाल ने शिक्षिका के खिलाफ श्यामपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा हैं कि शिक्षा विभाग ने एसआईटी जांच के बाद आरोपी शिक्षका को बर्खास्त करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। श्यामपुर थाना एसओ राजीव उनियाल के अनुसार उप शिक्षा अधिकारी सुमन अग्रवाल ने एक शिक्षिका मनोरमा सुयाल के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
