आरोपी शिक्षक को किया पुलिस के हवाले, पुलिस जांच में जुटी
बच्चों की वीडियों ने खोली आरोपों की पोल
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मेरी क्रिसमस डे पर चार बसों में छोटे बच्चों को धर्मान्तरण के लिए देहरादून ले जाने की सूचना से प्रशासन में हड़कम्प मच गया। बंजरग दल द्वारा बसों को रोक कर आरोपी शिक्षक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर मीडिया को खबर दे दी। बंजरग दल के पदाधिकारियों का आरोप हैं कि आरोपी शिक्षक पिछले तीन वर्षो से इसाई मिशनरी के साथ मिलकर धर्मान्तरण का खेल खेल रहा है। लेकिन बस में सवार बच्चों की एक वीडियों ने ही उनके दावों की पोल खोल दी, किसी भी बच्चे ने धर्मान्तरण की बात को नहीं कबूला है। बच्चे केवल देहरादून क्रिसमस डे मनाये जाने की बात कर रहे है। पुलिस भी इस पूरे मामले को राजनीति हथकड़े से जोड कर देख रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बजंरग दल ने श्यामपुर पुलिस को सूचना देकर हड़कम्प मचा दिया कि एक शिक्षक चडीघाट माजरा से करीब 350 बच्चों को मेरी क्रिसमस डे के नाम पर बसों में भरकर देहरादून चर्च ले जाकर उनका धर्मान्तरण करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और बजंरग दल के कार्यकत्र्ताओं ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बंजरग दल की ओर से श्यामपुर थाने में तहरीर दी गयी हैं जिसमें शिक्षक पर इसाई मिशनरी से मिलकर धर्मान्तरण करने के साथ-साथ अन्य गम्भीर आरोप भी लगाये है। नगर पुलिस अधीक्षक ममता बोहरा के अनुसार बंजरग दल की ओर से एक ज्ञापन इस सम्बंध् में दिया गया है। पुलिस लगाये गये आरोपों की जांच कर रही है।
