



श्रीमती भावना गुप्ता
हरिद्वार। विश्व योग दिवस पर आज जनपद में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर के आयोजन किये गए। जिन में मेला अस्पताल में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसके के लिये मेला अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ राजेश गुप्ता एक सप्ताह से तैयारी में जुटे थे। मेला अस्पताल में सुबह 7.30 बजे योग शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें योगाचार्य रजनीश द्वारा मौजूद चिकित्सको सहित स्टॉफ को योग सीखते हुए उसके गुण बताये। इस योग शिविर में अस्पताल के चिकित्सको व स्टाफ के परिजनों ने भी हिस्सा लिया। योग शिविर में चिकित्सको में डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. आरती, डॉ. वीपी मौर्य, डॉ. शहनवाज खान, डॉ. संजय त्यागी, डॉ. अजय कुमार, डॉ. शिवम आदि मौजूद थे।
