


सिर पर वार कर मौत के घाट उतारा
मृतका क्षेत्र में कुत्ते वाली के नाम से थी मशहुर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ब्रहा्पुरी में एक महिला की हत्या से हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। महिला की हत्या सिर पर वार कर की गयी थी। पुलिस ने घटना की जानकारी आलाधिकारियों को दी। जिसपर एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल कर निरीक्षण करते हुए पुलिस को दिशा निर्देश दिये। घटना की जानकारी उस वक्त लगी जब दोपहर को उसकी बेटी व दमाद उससे मिलने घर पर पहुंचे। जिन्होंने घर का शटर उठाकर देखा तो भीतर का दृश्य देख कर सन्न रह गये, भीतर लक्ष्मी का शव खून से लतपथ पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर हत्यारें की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रहा्पुरी हरिद्वार निवासी लक्ष्मी पत्नी डाल चंद उम्र करीब 40 वर्ष की हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी उस वक्त लगी, जब मृतका की बेटी अन्नू व उसका दमाद शंकर उससे मिलने के लिए आज दोपहर को वहां पहुंचे। जिन्होंने घर से शटर उठाकर देखा तो भीतर का दृश्य देखकर दोनों सन्न रह गये। कमरे के भीतर लक्ष्मी का शव खून से लतपथ पड़ा था। घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र में लोगों को लगी तो हड़कम्प मच गया। महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आसपास व बेटी और दमाद से जानकारी ली। पुलिस ने घटना की सूचना आलाधिकारियों को दी। सूचना पर एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने महिला की हत्या के सम्बंध् में हत्यारें की गिरफ्रतारी के दिशा निर्देश दिये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर हत्यारें का सुराग लगाने में जुट गयी है। महिला की हत्या देर रात किये जाने की सम्भावना पुलिस जता रही है। बताया जा रहा हैं कि मृतका लम्बे समय से अपने पति से अलग रह रही थी। जिसने 2-3 कुत्ते भी पाल रखे थे। मृतका क्षेत्र में कुत्ते वाली महिला के नाम से मशहुर थी। चर्चा हैं कि हत्यारा मृतका का परिचित होगा और घर आना जाना भी होगा। जिसको कुत्ते अच्छी तरह पहचानते होगें। तभी तो कुत्ते हत्यारें के प्रवेश पर नहीं भोकें। पुलिस कई बिन्दूओं पर जांच में जुटी हैं। पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि मृतका से मिलने कौन-कौन आता था। इसके लिए पुलिस आसपास के लोगों की भी मदद ले रही है। पुलिस का दावा हैं कि जल्द ही हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए हत्यारें को गिरफ्रतार कर लिया जाएगा।
