लिस्ट में हरिद्वार के पांच निरीक्षक भी शामिल
देहरादून से तीन निरीक्षक हरिद्वार भी भेजे
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र अजय रौतेला ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के दृष्टिगत 15 निरीक्षकों का स्थान्तरण किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से जारी लिस्ट में हरिद्वार के पांच निरीक्षक भी शामिल है। जिनमें निरीक्षक महेश लखेड़ा को चमोली, निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी को देहरादून, निरीक्षक अमर चंद शर्मा को उत्तरकाशी, निरीक्षक प्रदीप सिंह बिष्ट को रूद्रप्रयाग, निरीक्षक गिरिश चंद शर्मा को चमोली स्थान्तरित किया गया है। जबकि तीन निरीक्षकों राजेश साह, प्रदीप चौहान और शंकर सिंह को देहरादून से हरिद्वार भी भेजा गया है। साथ ही निरीक्षक अरूण कुमार सैनी को देहरादून से चमोली, निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को देहरादून से टिहरी गढ़वाल, निरीक्षक महेश्वर प्रसाद पूर्वाल को पौड़ी से देहरादून, निरीक्षक देवेन्द्र सिंह असवाल को पौड़ी से देहरादून, निरीक्षक देवेन्द्र कप्रवाण को उत्तरकाशी से पौड़ी गढ़वाल, निरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव को उत्तरकाशी से टिहरी गढ़वाल और निरीक्षक कुंवर सिंह बिष्ट को रूद्रप्रयाग से पौड़ी गढ़वाल स्थान्तरित किया गया है।
