


मुकेश वर्मा
हरिद्वार। थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड हरिद्वार मे चुनाव प्रक्रिया के तहत आज सगीनो के साय में लगभग एक हजार आपत्ति दर्ज की गई। बुधवार आज सुबह केंद्रीय उपभोक्ता भंडार कार्यालय पर सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा।जिसमें प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के दो धडे व कांग्रेस पार्टी के भंडार के पूर्व अरविंद शर्मा का खेमा पूरे दम खम के साथ लगा रहा। इसके अलावा रुड़की से सुरेंद्र पनियाला, सुनील राठी सहित कई दिग्गजों ने 11:00 बजे से 2:00 बजे तक चुनाव अधिकारी आनंद कुमार शर्मा के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई। अरविंद शर्मा का कहना था कि की चुनाव अधिकारी भाजपा के दबाव में कार्य कर रहे हैं।उनके नाम भी अंकित नहीं किये गये व सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट में से हटा दिया गया। जिससे साफ जाहिर होता है कि सत्ता के दबाव में चुनाव कराए जा रहे हैं। सुंरेन्द्र पनियाला ने भी सत्ता के दबाव में कार्य करने का चुनाव अधिकारियों पर आरोप लगाया चुनाव समाचार लिखे जाने तक वोटर लिस्ट का प्रकाशन नहीं हो पाया था ना उसको आम सदस्यों के लिए लगाया गया था, जबकि कल आज 11:00 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी थी। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील प्रजापति अपने अपने पक्ष में लोबिग करते भी नजर आए।
