मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रशासन ने चार दिन के बाद आज ऋषिकुल चौक से रेलवे स्टेशन हरिद्वार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया रेलवे स्टेशन नाले के पास बने अवैध दुकानों को हटाया गया। देवपुरा चौक पर भारत सेवाश्रम के चबूतरे को भी तोड़ा गया। प्रातः 12:00 बजे शुरू हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान टीम का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह और एसडीएम लक्सर कोतुब्भ मिश्रा ने किया। अतिक्रमण हटाओ अभियान टीम मे लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजीव सैनी ,अनिता भंडारी रोड पर पैमाइश करते हुए दिखाई दिए, इसके तहत अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत देवपुरा चौक पर बने भारत सेवाश्रम,रिओ होटल की सीढ़ियां भी तोड़ी गई। इसके अलावा टैक्सी स्टैंड बुतों को भी हल्का फुल्का तोड़ा गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान टीम को कम मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि देवपुरा से रेलवे स्टेशन तक के व्यापारियों ने अपना अतिक्रमण स्वय हटा लिया था। कल रेलवे स्टेशन से ललतारो का पुल तक का अतिक्रमण हटाया जाएगा।
