मृतक परिवारिक वजह व कर्ज को लेकर था परेशान
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। देहरादून के फिजियोंथेरेपिस्ट ने हरिद्वार के एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का खुलासा बीती रात को कमरे का दरवाजा न खोलने पर हुआ। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भेज दी है। बताया जा रहा हैं कि मृतक परिवारिक वजह और कर्ज को लेकर परेशान था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुराग धर पुत्र अजीत कुमार उम्र करीब 36 वर्ष निवासी करणपुर देहरादून दो दिनों से रेलवे स्टेशन के समाने स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था। बताया जा रहा हैं कि मंगलवार दिनभर अनुराग धर का कमरे से बहार नहीं निकला और कर्मियों को शक होने पर उसके कमरे के दरवाजे पर दस्तक दी गयी। लेकिन भीतर से कोई जबाव नहीं मिलने पर होटल कर्मी ने खिड़की से भीतर की ओर झांका तो अनुराग धर पंखे से लटका हुआ था। होटल कर्मी ने मामले की जानकारी प्रबंधक को दी। जिसने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर कमरे को खंगाला गया। लेकिन कमरे से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया। बताया जा रहा हैं कि मृतक की पत्नी रेलवे में कार्यरत हैं और वह परिवारिक वजह व कर्ज को लेकर काफी परेशान था। जोकि देहरादून में फिजियोंथेरेपिट सेंटर चलाता था। नगर कोतवाली एसएसआई जगमोहन रमोला के अनुसार बीती रात रेलवे स्टेशन के सामने होटल से सूचना मिली की एक कमरे में यात्री ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया। मृतक परिवारिक वजह और अधिक कर्ज को लेकर काफी परेशान था। सम्भवता मृतक ने उन्हीं कारणों को लेकर फांसी लगाकर जान दी होगी।
