मृतका अपने जीजी व जीजा के साथ आ रही थी हरिद्वार धुमने
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बाहर पीली पुल के पास डम्पर और स्विफ्रट कार की सीधी भिडत हो गयी। घटना में कार में सवारएक युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दम्पति गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से घायलों की हालत देखते हुए उनको हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को एक स्विफ्रट कार मुरादाबाद की ओर से हरिद्वार की ओर आ रही थी। जब कार श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित बाहर पीली पुल के समीप पहुंची। इसी दौरान हरिद्वार से नजीवाबाद की ओर जा रहे तेज रफ्रतार खाली डम्पर से सीधी भिड़त हो गयी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि भिड़त के बाद दोनों वाहन खाई में जा गिरे। घटना की सुचना राहगिरों ने पुलिस को दी। सूचना पर श्यामपुर थाना एसआई पूर्णानंद शर्मा मौके पर पहुंचे। जिन्होंने बामुश्किल कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने युवती अनम रानी पुत्री माकूल अहमद उम्र करीब 19 वर्ष निवासी जोया अमरोह यूपी को मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। जबकि घायल दम्पति अपिक अहमद पुत्र मौ. उमर उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम ललवारा मुरादाबाद यूपी और उसकी पत्नी नाजिया प्रवीन उम्र करीब 24 वर्ष हालत देखते हुए उनको हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया। श्यामपुर थाना एसआई पूर्णानंद शर्मा के अनुसार डम्पर आगे चल रहे वाहन को ओवर टेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्विफ्रट कार से जा भिड़ा। घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दम्पति की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल चिकित्सकों ने हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतका अपिक अहमद की साली थी और जिसका बहादराबाद में ट्राॅसपोट का कारोबार है। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को भेज दी है। घटना के बाद से डम्पर चालक मौके से फरार है।
