आवेदक महिलाएं हो रही परेशान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जनपद में आंगनवाड़ी कार्यकत्री व सहायिका की रिक्तियों के चलते आवेदन करने वाली महिलाओं को वहां के कर्मचारी भ्रमित करने के साथ साथ परेशान कर रहे हैं। महिलाओं का आरोप है कि पूरा विभाग भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है, अपना आवेदन जमा करने के लिये महिलायें रात में भी विभाग के बाहर कड़कती ठंड में भी खड़ी रही, लेकिन फिर भी फार्म जमा नहीं हुआ। इस संदर्भ में जब जिला कार्यक्रम अधिकारी से फोन पर सम्पर्क करना चाहा तो उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। विभाग के बाहर अपना फॉर्म हाथ में लिये खड़ी महिलाओं ने बताया कि जिला परियोजना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उनका फार्म लेने में आना कानी कर रहे है तथा सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी उनका फॉर्मो को नहीं लिया जा रहा है तथा अलग अलग बातें बताकर उनको परेशान किया जा रहा है।
