मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने एक दर्जन दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। जिनमें दरोगा आषुतोश चौहान को थानाध्यक्ष पथरी से हटाकर एसआईएस में भेजा है। जबकि दरोगा सुखपाल मान को एसआईएस से थानाध्यक्ष पथरी बनाया गया है। दरोगा ओमकान्त भूषण को थानाध्यक्ष कनखल से एसआईएस, दरोगा हरिओम राज चौहान को एसआईएस से थानाध्यक्ष कनखल भेजा है। दरोगा हरपाल सिह को प्रभारी सीआईयू को एसएसआई कोतवाली नगर, दरोगा राजीव चौहान को प्रभारी सीआईयू के अतिरिक्त प्रभारी एडीटीएफ/ नारकोटिक सैल पुलिस कार्यालय हरिद्वार, दरोगा नितेश शर्मा को कोतवाली ज्वालापुर से प्रभारी चौकी चण्डी घाट थाना श्यामपुर, दरोगा आशीष शर्मा को कोतवाली रानीपुर से प्रभारी चौकी शान्तरशाह बहादराबाद, दरोगा अजय सिह को प्रभारी चौकी शांतरशाह बहादराबाद से कोतवाली ज्वालापुर भेजा है। दरोगा अनिल बिन्जोला को प्रभारी चौकी जगजीतपुर थाना कनखल से कोतवाली ज्वालापुर, दरोगा जगमोहन रमोला को एसएसआई कोतवाली नगर से प्रभारी चौकी जगजीतपुर थाना कनखल और दरोगा मदन मोहन भट्ट को पुलिस लाईन से कोतवाली रूडकी भेजा है।
