महिला तस्कर से भारी मात्रा में स्मैक बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पिरान कलियर पुलिस ने स्मैक तस्कर महिला को शुक्रवार की शाम को क्षेत्र से गश्त के दौरान गिरफ्रतार किया है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पिरान कलियर पुलिस ने स्मैक तस्कर महिला के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पिरान कलियर एसओ मनोहर सिंह भण्डारी ने बताया कि बीती शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी कि इसी दौरान सूचना मिली कि हज हाउस के समीप लिप्टिसों के बाग में एक महिला स्मैक बेच रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्मैक तस्कर महिला को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपी महिला को पकड़ कर थाने लेकर पहुंची।
थाने में पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम जाहिरा उर्फ बालंण पत्नी इकबाल उर्फ बालू निवासी लिप्टिसों में झौपडी कलियर रूड़की रोड़ पिरान कलियर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी महिला तस्कर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
