
महिला मोर्चा की महामंत्री ने दी महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती प्रीति गुप्ता ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य एवं देश की समस्त महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर प्रीति गुप्ता ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं चाहे वह शिक्षा हो, विज्ञान हो, राजनीति हो या फिर खेल। देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने महिलाओं को हमेशा आगे बढ़ने का काम किया, चाहे संगठन स्तर पर हो सरकार स्तर पर हो महिलाओं को आगे कर उनको नेतृत्व करने का अवसर दिया गया है। जैसा की हाल ही में दिल्ली राज्य में सरकार का नेतृत्व एक यशस्वी महिला के हाथ में सौपा गया और उत्तराखंड राज्य के निकाय चुनाव में कमान महिलाओं के हाथों में सौंप कर उन्हें सफल बनाया।
उन्होंने कहा कि आज महिला दिवस पर, हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम महिलाओं का सम्मान करेंगे, उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे। महिला सशक्तिकरण का मतलब महिला की सक्ति से होता है आज के समय में हर देश यही चाहता है की उसके देश की महिला खुद अपनी रक्षा कर सके, आज हम सब जानते है कि हमारे समाज की महिलाये किसी भी पुरुष से कम नहीं है, आज की महिलाये वह सब काम कर रही है जो पुरुष करते है, अगर बात शिक्षा की करे, तो हमारे भारत में हर एक एंग्जाम और कम्पटीशन में महिलाये ही टॉप करती है।
उन्होंने कहा कि भारत देश में नारी का महत्त्व प्राचीन काल से है। प्राचीन काल में हमारे समाज में नारी का बहुत महत्व था, लेकिन आज भी बहुत से ऐसे लोग है जो नारी को एक बोझ समझते है, अगर हम नारी को एक बोझ ना समझते तो हमारे समाज की नारियां ऐसा ऐसा काम कर सकती है, जिसकी हम कल्पना नहीं कर सकते है, हमारे समाज में महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे पहले लोगो की सोच को बदलना होगा और लोगो को ये बताता होगा की आज की नारिया कोण कोण से काम कर रही है।