पुलिस पर नजर रखने वालो को देता था 300 रूपये प्रतिदिन
बड़ा नैटवर्क तैयार कर क्षेत्र में की जा रही थी तस्करी
रिक्शा चालक समेत बेरोजगारों को बना रखा था मुखबिर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर को सूचना पर गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक और इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। बताया जा रहा है कि स्मैक तस्कर इतना शातिर हैं कि पुलिस से बचने के लिए पुलिस पर पैनी नजर रखने के लिए रिक्शा चालकों समेत बेरोजगारों को मुखबिर तैनात कर रखा था, जिनको प्रतिदिन तीन सौ रूपये देता था। तस्कर से बरामद की गयी स्मैक की कीमत बाजार में ढाई लाख बतायी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने स्मैक तस्कर से 25.10 ग्राम अवैध स्मैक व इलैक्ट्रिक तराजू बरामद किया है। जिसकी कीमत बाजार में करीब ढाई लाख बतायी जा रही है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम पंकज कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी रावली महदूद सिडकुल बताया है। पुलिस के मुताबिक स्मैक तस्कर पंकज अपने साथियों के साथ मिलकर जेकेटी बॉर्डर, .पाल नगर एवं रामधाम के इलाकों में सक्रिय रूप से नशे की तस्करी कर रहा था।
उन्होंने बताया कि स्मैक तस्कर इतना शातिर हैं कि उसने पुलिस से बचने के लिए पुलिस की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए जेकेटी बॉर्डर के पास रहने वाले लोगों एवं रिक्शा चालकों को पुलिस की सूचना देने पर तीन सौ रूपये प्रतिदिन देता था। जिसकारण पुलिस को चकमा देने में शातिर स्मैक तस्कर कामयाब हो रहा था। पुलिस लगातार शातिर स्मैक तस्कर की टोह में जुटी थी।
इसी दौरान पुलिस ने अहम सूचना पर शातिर स्मैक तस्कर को रंगेहाथों भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्मैक तस्कर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
