वायरल की शिकायत पर एंटीजन टेस्ट में निकली कोरोना पॉजिटिव
बिना मास्क के जिला अस्पताल में ना आने की अपील
मेला अस्पताल कोविड-19 आईसोलेटेड वार्ड में तीन हैं भर्ती
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की तैयारी को लेकर कमर कसी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। तीर्थनगरी में कोरोना ने दस्तक देकर हड़कम्प मचा दिया है। हरिद्वार में इस वक्त कोरोना पॉजिटिव के चार केस सामने आये है। जिनमें दो महिलाए समेत तीन मेला अस्पताल के कोविड-19 आईसोलेटेड वार्ड में भर्ती है। जबकि जिला अस्पताल में गुरूवार को वायरल की शिकायल लेकर पहुंची युवती भी कोरोना पॉजिटिव पाई गयी है। जिसके बाद जिला अस्पताल में हड़कम्प मच गया है। चिकित्सकों ने युवती को होम आईसोलेट किया गया है। जिसके बाद चिकित्साधिकारी ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों समेत स्टॉफ को एतिहात के तौर पर मास्क लगाने के निर्देश दिये गये है। वही मरीजों से भी जिला अस्पताल बिना मास्क के प्रवेश ना करने की अपील की गयी है।
जिला अस्पताल हरिद्वार चिकित्साधिकारी डॉ. चंदन मिश्रा ने बताया कि एक युवती उम्र 27 साल निवासी हरिद्वार वायरल की शिकायत होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची। जिसको फिजिशियन डॉ. संदीप टंड़न द्वारा एंटीजन टेस्ट कराया गया। युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उसको होम आईसोलेट करने की सलाह दी गयी है। जिला अस्पताल में एंटीजन टेस्ट में पहला केस कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद चिकित्सकों समेत समस्त स्टॉफ को एतिहात के तौर पर मास्क लगाने और दो गंज की दूरी बनाये रखने की हिदायत दी गयी है। कोरोना से बचाव सतर्कता है। डॉ. चंदन मिश्रा ने जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों से अपील की गयी हैं कि अस्पताल बिना मास्क के नही पहुंचे। और दो गंज की दूरी का ख्याल रखे और हाथों को साबुन से कई बार धोये।
बताया जा रहा हैं कि ज्वालापुर निवासी एक महिला को 08 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उसको मेला अस्पताल के कोविड-19 आईसोलेटेड वार्ड में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद 10 अप्रैल को एक चालक और एक ओर महिला कोरोना संक्रमण पाई गयी। दोनों को मेला अस्पताल के आईसोलेटेड वार्ड में भर्ती कराया गया है। देखा जाए तो अभी तक हरिद्वार शहर में स्थानीय तौर पर चार कोरोना संक्रमण के केस मिले है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी कमर कस ली है। जिसको देखते हुए प्रशासन की ओर से भी इस ओर गम्भीरता दिखाते हुए कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है।
अभी अभी दो ओर पॉजिटिव की मिली जानकारी
जिला अस्पताल चिकित्साधिकारी डॉ. चंदन मिश्रा ने बताया कि गुरूवार को 12 मरीजों के एंटीजन टेस्ट किये गये। जिनमें एक युवती सुबह पॉजिटिव मिली थी। जबकि एक 65 वर्षीय बुजुर्ग समेत 21 साल का युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। जिनको मिलाकर आज यानि गुरूवार को कोरोना पॉजिटिव की संख्या तीन हो गयी है। तीनों पॉजिटिवों को होम आईसोलेट किया गया है। जबकि बुजुर्ग व्यक्ति को कोविड-19 आईसोलेटेड वार्ड में भर्ती करने की सलाह दी गयी थी, लेकिन मरीज ने होम आईसोलेट होने का अनुरोध किया था। जिला अस्पताल के तीन कोरोना पॉजिटिव को मिला कर अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 4 से बढ कर 6 हो गयी है। लेकिन मेला अस्पताल में अगर आईसोलेटेड वार्ड के अलावा होम आईसोलेट पॉजिटिव की संख्या की बात करें, तो उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
