कमरा देखने के बहाने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
लूट की वारदात के मास्टर मांइड पीडिता के किरायेदार निकले
जेवरात, नगदी, 315 बोर का एक तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने पांच दिन दिनदहाड़े घर में घुसकर अकेली महिला को बंधक बनाकर लूटने वाले चार बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने किराये के लिए कमरा देखने के बहाने घर में घुसकर दिया था लूट की वारदात को अंजाम। लूट के मास्टर मांइड पीडिता के दो किरायेदार निकले। पुलिस ने बदमाशों से लूटे गये जेवरात, नगदी, 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि 08 अप्रैल की दोपहर को दो व्यक्ति उदय इन्कलेव नवोदय नगर थाना सिडकुल हरिद्वार निवासी बबीता के घर पर किराये का कमरा देखने के बहाने पहुंचे। जब महिला दोनों व्यक्तियों को कमरा दिखाने लगी, तभी पहले किराये पर रह रहे दो ओर किरायेदारों ने उनके साथ मिलकर महिला को बंधक बनाकर डरा धमका कर गले से सोने की चैन, कान के झुमक, चांदी की पायल व हजारों की नगदी लूट कर फरार हो गये। पुलिस ने घटना के सम्बंध मंे पीडिता की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि लूट की वारदात में यह स्पष्ट हो चुका था कि पूर्व में करीब 3-4 माह से किराये पर रह रहे दो किरायेदारों ने ही साजिश के तहत अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चारों बदमाशों को औरंगाबाद से योगग्राम जाने वाले मार्ग से दबोच लिया। पुलिस टीम ने बदमाशों से महिला से लूटे गये सोने-चांदी के जेवरात, 5,300 की नगदी, 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया।
पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपना नाम शुभम पुत्र सुरेश पाल निवासी ग्राम धनौरा थाना दोघट जिला बागपत उ0प्र0, अजय पुत्र राकेश निवासी ग्राम निवासी ग्राम धनौरा थाना दोघट जिला बागपत उ0प्र0, अनुज कश्यप पुत्र राजवीर उर्फ राजू निवासी कोतवाली रोड बुढाना थाना बुडाना जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 और आशीष उर्फ छोटा पुत्र रविन्द्र उर्फ खब्बा निवासी ग्राम ग्राम धनौरा थाना दोघट जिला बागपत उ0प्र0 बताया है। जिनमें पूर्व में किरायेदार के तौर पर रह रहे लूट के मास्टर माइंड शुभम व अजय थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
