गोताखोर टीम ने दोनों को को बचाया, पिता को सौपा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। घर में कलह के चलते दो सगी बहनों ने शुक्रवार को प्रेमनगर पुल से कूद कर जान देने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस व गोताखोर टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों बहनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। जिनको उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। पूछताछ के दौरान दोनों बहनों ने घर में कलह के चलते सुसाइड करने के इरादे से गंगा में छलांग लगाने की बात कबूली है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर युवतियों के पिता ने हॉस्पिटल पहुंचे। जिन्होंने बेटियों से भविष्य में घर में कलह ना होने का भरोसा दिलाते हुए उनको मनाया। पुलिस ने दोनों बहनों को समझाबुझा कर पिता के सुपूर्द कर दिया।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि बैशाखी स्नान पर्व पर सूचना मिली कि दो युवतियों ने प्रेमनगर पुल से गंगा में छलांग लगा दी है। सूचना पर पुलिस और गोताखोर टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने गंगा में बहती दो युवतियों को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोर टीम ने दोनों युवतियों को सही सलामत गंगा से बाहर निकाल कर उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। युवतियों की हालत समान्य होने पर पूछताछ के दौरान जानकारी दी कि उनके घर में कलह रहता है। जिससे परेशान होकर हम दोनों बहनों ने गंगा में कूद कर सुसाइड करने की कौशिश की, लेकिन पुलिस ने उनको बचा लिया।
उन्होंने बताया कि एक युवती की उम्र 23 वर्ष और दूसरी की उम्र 19 वर्ष है। जोकि मौहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर की रहने वाली है। पुलिस ने घटना की जानकारी युवतियों के परिजनों को दी। सूचना पर युवतियों के पिता हॉस्पिटल पहुंचे, जिनको पुलिस ने स्थिति से अवगत कराया गया। जिसपर पिता ने अपनी दोनों बेटियों को भरोसा दिलाया कि वह भविष्य में घर में कलह नहीं होने देगें। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बहनों को समझाबुझा कर पिता के सुपूर्द कर दिया। पुलिस ने भी युवतियों के पिता को घर में कलह पैदा ना होने को समझाया गया।
