♦बोलेरो वाहन चालक सोनप्रयाग से सवारियों को हरिद्वार छोड़ने के लिए था पहुंचा
♦सवारियों को छोडने के बाद वाहन को धोने के लिए पहुंचा था बैरांगी कैम्प के टापू
♦वाहन धोते समय अचानक जल स्तर बढने पर तीनों को नहीं मिला निकलने का मौका
♦बचाव दल अंधेरा होने तक वाहन चालक की तलाश में जुटा रहा, लेकिन नहीं मिली सफलता
♦कुंभ के चल रहे कार्यो में जुटे मजदूरों ने दी थी आसपास के लोगों को घटना की जानकारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बैरागी कैम्प में बडा टापू के पास गंगा नदी में बोलरो वाहन धोते वक्त अचानक जल स्तर बढने पर चालक समेत तीन लोग बह गये। घटना से कुछ दूरी पर चल रहे कुंभ मेले निर्माण कार्यो में जुटे मजदूरों में हड़कम्प मच गया। जिसकी सूचना पर आसपास के लोगों की भीड जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जल पुलिस और एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने बिना वक्त गंवाये गंगा नदी में बहे लोगों की तलाश शुरू कर दी। बचाव दल ने कडी मशकत के बाद गंगा नदी में बहे दो लोगों को रेस्क्यू करने में कामयाब रहे। लेकिन चालक का कुछ पता नहीं चल सका। जल पुलिस और एसडीआरएफ टीम को अंधेरा होने के बावजूद रेस्क्यू अभियान जारी रखा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
कनखल पुलिस के मुताबिक बैरागी कैम्प में शाम को कुंभ मेले के चल रहे निर्माण कार्यो में जुटे मजदूरों ने आसपास के लोगों को सूचना दी कि बैरांगी कैम्प के पास बडा टापू के पास गंगा नदी में तीन लोग बोलेरा कार धो रहे थे। इसी दौरान गंगा नदी का जल स्तर बढने के कारण वाहन समेत तीनों लोग बह गये। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए तत्काल जल पुलिस और एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने गंगा नदी में बह तीनों लोगों की तलाश शुरू कर दी।
बचाव दल की संयुक्त टीम की कडी मशकत के दौरान गंगा नदी में बह दो लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया। जिनकी पहचान हिमांशु रावत पुत्र सुरेन्द्र सिंह रावत उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम आगर चट्टीथाना गैरसैण जनपद चमोली और राकेश सिंह पुत्र सरोप सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी जनपद चमोली के तौर पर हुई है। पूछताछ के दौरान रेस्क्यू किये गये दोनों युवकों ने बताया कि वाहन चालक पुष्कर सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी गांव सिमलखेत थाना चौखुटिया जनपद चमोली सोनप्रयाग रूद्रप्रयाग से सवारियों को हरिद्वार छोडने के लिए आया था। सवारियों को छोडने के बाद तीनों वाहन को धोने के लिए गंगा नदी मे चले गये, तभी जल स्तर बढ गया और उनको वहां से निकलने का मौका नहीं मिला।
जल पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम लापता वाहन चालक पुष्कर सिंह की तलाश में जुटी है। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। बचाव टीम गंगा नदी में बहे चालक की अंधेरा होने तक तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने घटना की जानकारी गंगा नदी में बहे वाहन चालक पुष्कर सिंह के परिजनों को भेज दी है।



