पत्नी समेत एक अन्य दम्पति के संग मिलकर की थी मारपीट
न्यायालय से आरोपी को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी के घर में घुसकर गाली गलोच कर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया। जबकि इसी मामले में उसकी पत्नी व एक अन्य दम्पति भी आरोपी है। न्यायालय की ओर से दम्पति के खिलाफ जारी गैर जमानती वांरट पर पुलिस ने गिरफ्रतारी की है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
बताते चलें कि 04 अगस्त 2021 को भवानी शरण विश्नोई ने अपनी पत्नी सुषमा विश्नोई, अभिषेक शर्मा व उसकी पत्नी निशी ने वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रकाश चौहान के घर में घुसकर गाली गलोच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में न्यायालय की ओर से चारों आरोपियों को समन जारी हुए थे। लेकिन आरोपी दम्पति भवानी शरण विश्नोई व उसकी पत्नी सुषमा विश्नोई को समन तामिल होने के बाद भी दम्पति न्यायालय में पेश नहीं हुआ, जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी दम्पति भवानी शरण विश्नोई व उसकी पत्नी सुषमा विश्नोई के खिलाफ गैर जमानती वांरट जारी किये थे।
मायापुर चौकी पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए सोमवार की रात को आरोपी भवानी शरण विश्नोई को घर से गिरफ्रतार कर लिया। जबकि आरोपी की पत्नी सुषमा विश्नोई फरार है। पुलिस आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसको 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मायापुर चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल ने बताया कि पत्रकार से मारपीट मामले में एक आरोपी भवानी शरण विश्नोई को रात घर से गिरफ्रतार कर लिया।
