सवाल उठता हैं कि युवक की मौत हादसा हैं या फिर सोची समझी साजिश
मृतक के शरीर पर टाॅयर के निशान मौजूद, मृतक की नहीं हुई पहचान
सिडकुल से मिले मौत को लेकर लगाये जा रहे थे अलग—अलग कय्यास
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में मिले अज्ञात युवक के शव मामले में उसकी मौत पर नया खुलासा हुआ हैै, अभी तक युवक के गुप्तांग पर चोट पहुंचने से हत्या की बात कही जा रही थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने अलग—अलग कय्यास पर विराम लगाते हुए युवक की मौत का कारण वाहन चढ़ना बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक केे पेट पर वाहन चढ़ने से उसके गुप्तांग को कुचलने से मौत हुई है। मृतक के शरीर पर वाहन के टाॅयर के निशान साफ देखे जा रहे है। पुलिस ने भी वाहन चढ़ने से युवक की मौत की पुष्टि की है। लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
बताते चले कि सिडकुल पुलिस ने 06 मई की देर रात को सूचना पर डेंसो चैक के पास एक पार्किग स्थल के पास से एक युवक का शव बरामद किया था। प्रथम दृष्ट्या मृतक के गुप्तांग लहुलुहान होने के कारण सम्भावना जताई जा रही थी कि गुप्तांग को चोट पहुंचा कर युवक की हत्या की गयी है। पुलिस ने मृतक के शिनाख्त के प्रयास किये, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए पहचान के प्रयास शुरू कर दिये थे। लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण उसपर वाहन चढ़ने से होनी पायी गयी है। मृतक के शरीर पर वाहन के टाॅयर के निशान मौजूद है।
लेकिन सवाल उठता हैं कि वास्तव में युवक की मौत एक हादसा हैं या फिर एक सोची समझी साजिश के तहत युवक की वाहन से कुचल कर हत्या है। जिसका पता लगाना पुलिस का काम है। जब तब मृतक की शिनाख्त नहीं हो जाती तब तक पुलिस के लिए युवक की मौत की गुत्थी को सुलझाना आसान नहीं होगा। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण उसपर वाहन चढ़ने से होना पाया गया है। मृतक के शरीर पर टाॅयरों के निशान मौजूद हैं, वाहन युवक के पेट और गुप्तांग को कुचलते हुए निकल गया। जिसकारण युवक की मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस शव के पहचान के प्रयास में जुटी है।
