शिकायतकर्त्ता को अधिकारी द्वारा कार्यवाई करने का भरोसा देने के बाद नहीं हुई कार्यवाई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित आनेकी हेत्तमपुर में 135 बीघा सरकारी भूमि को एक कम्पनी द्वारा फर्जी बैनामा कर बेचे जाने का आरोप कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव वरूण बालियान ने लगाया है। उन्हांेने कहा कि पूरे मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियांे के देने के बावजूद केवल कार्यवाही का भरोसा देने के अलावा धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिसको लेकर पूरे प्रकरण पर प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खडे हो रहे है। जबकि तहसीलदार की जांच में कंपनी की एक इंच जमीन नहीं होना भी साबित हो चुका है। पूर्व महासचिव वरूण बालियान रविवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारांे से रूबरू हो रहे थे।
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से किसानों की 300 बीघा जमीन को दो साल में प्रयोग करने की सशर्त पर एक कम्पनी को दिया गया था। इसमें शासनादेश के अनुसार जमीन का उपयोग नहीं करने पर यह राजस्व विभाग की हो जाएगी, लेकिन संबंधित कंपनी 135 बीघा जमीन का प्रयोग नहीं कर पाई। इससे कम्पनी के साथ हुए अनुबंधन के अनुसार जमीन उत्तराखंड सरकार की हो गई थी। आरोप हैं कि इसके बावजूद जमीन को बिना खसरा संख्या के फर्जी बैनाम किए जा रहे हैं, जबकि, कंपनी के नाम मुख्यमंत्री के आदेश पर हुई 2023 में जांच होने के बाद एक इंच भी जमीन नहीं निकली थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की ओर से शिकायतकर्ता राजेश कुमार की ओर से मामले की जांच करने के लिए आमरण-अनशन भी शुरू किया गया, मगर, जिला प्रशासन के अधिकारियों की ओर से कार्रवाई के नाम पर कोरा आश्वासन देकर आमरण-अनशन समाप्त कराया दिया था। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पत्रकार वार्ता के दौरान मुरली मनोहर, राजेश चौहान आदि मौजूद रहे।



