एक राजनीतिक पार्टी के दो गुटों की आपसी प्रतिस्पर्धा का रहा चुनाव
प्रदेश व्यापार मण्डल जुलाई में करायेगा लोकतांत्रिक तरिके से चुनाव
शहर भर के व्यापारियों को मत डालने का दिया जाएगा अधिकार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि प्रदेश व्यापार मण्डल हरिद्वार में शहर व्यापार मण्डल के चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत करायेगा। जिस तरिके से विधानसभा व लोकसभा के चुनाव में जनता को अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर अपने पंसद का नेता चुनने का अधिकार होता हैं, ठीक उसी के तहत प्रदेश व्यापार मण्डल भी शहर के हर व्यापारी को अपना मत देकर अपने पंसद का व्यापारी नेता चुनने का मौका देगा। चुनाव से पूर्व मई व जून माह के यात्री सीजन होने के कारण इन दो महीनो में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और जुलाई में चुनाव कराए जाएगे।
प्रदेश व्यापार मण्डल प्रदेशाध्यक्ष श्री चौधरी मंगलवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में शहर व्यापार मण्डल के नाम पर चुनाव कराये गये, जबकि इस चुनाव से शहर का हर तपके का व्यापारी नाराज है। क्योंकि चुनाव में केवल शहर की ईकाईयों के पदाध्किारियों को ही मत डालने का अधिकार दिया गया। अन्य व्यापारियों को मत डालने से वंचित रखा गया। जबकि शहर व्यापार मण्डल के नाम पर चुनाव एक राजनीतिक पार्टी के दो गुटों की बीच की खींचातान का नतीजा है। एक ही राजनीति पार्टी के दो गुटों में चल रही प्रतिस्पर्धा के चलते व्यापारियों को गुमराह करने के लिए चुनाव के नाम पर खेल खेला गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश व्यापार मण्डल के तले शहर व्यापार मण्डल का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत कराया जाएगा, जिसमें शहर अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के लिए कोई भी चुनाव लड़ सकेगा। चुनाव में शहर भर के व्यापारियों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए पंसद का व्यापारी नेता चुनने का अधिकार दिया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान दौरान प्रदेश महामंत्री सुमित अरोड़ा, सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, सुदेश श्रोतरीय, राजेन्द्र चोटाला, प्रवीण शर्मा, पंकज सवन्नी, दीपक गोनियाल आदि मौजूद रहे।
