दोनों पक्षों के छः युवकों को पुलिस ने शांतिभंग में दबोचा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सोशल मीडियां में किसी पोस्ट को वायरल करने को लेकर युवकों के दो पक्षों मारपीट की सूचना पर कनखल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाने का प्रयास किया। आरोप हैं कि दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में एक-दूसरे के साथ भिड़ गये। पुलिस ने दोनों पक्षों के छः युवकों को दबोच कर थाने लाया गया। जहां पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्यवाही करते हुए उनको नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि बीती रात पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि युवको के पक्षों में किसी बात को लेकर पहाड़ी बाजार बाड़ा में झगड़ा हो रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार, उपनिरीक्षक भजराम चौहान, निरीक्षक मंदीप सिहं व कांस्टेबल आशीष पांडे मौके पर पहुंचे। जिन्होंने सार्वजनिक स्थल पर आपस में झगड़ रहे युवकों के दोनों पक्षों को समझाते हुए शांत कराते हुए मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया में फोटो वायरल करने की झगड़े की वजह बतायी गयी। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाये रखे जाने की हिदायत दी।
आरोप हैं कि दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में ही आपस में भिड़ पड़े। पुलिस ने शंतिभंग मामले में दोनों पक्षों के छः युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम रिंकू राजपूत पुत्र भगत सिंह निवासी पहाड़ी बाजार कनखल, पवन लोदी पुत्र नत्थू लोदी निवासी उपरोक्त, विशाल पुत्र राजकुमार निवासी रामलीला ग्राउंड कनखल, हर्षित पुत्र राजू विशाल पुत्रा ताराचंद और शुभम पुत्र राजकुमार निवासीगण बाड़ा पहाड़ी बाजार कनखल बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग मामले में चालान कर नगर मजिस्ट्रेट के समझ पेश किया गया।
