दबोचे गये आरोपियों में एक ईनामी आरोपी भी शामिल
15 नामजदों में से अब तक पुलिस ने 8 आरोपी दबोचे
पांच ईनामी आरोपियों में दो गिरफ्रतार, तीन अभी भी फरार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। खन्ना नगर फॉयर प्रकरण के तीन ओर आरोपियों को कोतवाली ज्वालापुर और सीआईयू की टीम ने अलग-अलग जगह से गिरफतार किया है। जिनमें एक ईनामी आरोपी को पुलिस ने रानीपुर झाल के पास नहर पटरी से दबोचा है। जबकि सीआईयू टीम ने दो आरोपियों को पंजाब के मोहली के बस अड्डे से गिरफतार किया है।
पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम अब तक नामजद 15 आरोपियों मे से आठ आरोपियों का गिरफतार कर चुकी है। जिनमें दो ईनामी शामिल हैं, जबकि तीन ईनामी समेत सात आरोपी अभी भी फरार है। जबकि 30 अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त के प्रयास पुलिस कर रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को दर्ज मुकदमें मे निरूद्ध करते हुए उनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि खन्ना नगर फॉयर प्रकरण मामले में फरार चल रहे आरोपियों से पुलिस ने तीन आरोपियों को गुरूवार की रात को दबोच लिया। जिनकी गिरफतारी अलग-अलग जगहों से की गयी है। जिनमें एक ईनामी तुषार उर्फ नोनी पावेल पुत्र मोहन लाल निवासी बाल्मिकी बस्ती कनखल को मुखबिर की सूचना पर शहर से बाहर भागने की कौशिश के दौरान रानीपुर झाल के पास नहर पटरी से ज्वालापुर पुलिस ने दबोचा है।
जबकि सीआईयू प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व वाली टीम ने पंजाब के मोहली के जिरकपुर बस अड्डे से फरार दो आरोपियों वासु शर्मा पुत्र अरूण शर्मा निवासी नीबू घेर मोती बाजार कोतवाली नगर हरिद्वार और शुभम वशिष्ठ पुत्र स्व. मनोज वशिष्ठ निवासी हनुमान मन्दिर रामनगर कॉलोनी ज्वालापुर को गिरफतार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस और सीआईयू टीम अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्रतार कर जेल भेज चुकी है। जिनमें नामजद सात आरोपी अभी भी फरार है। जबकि पीडित ने 15 आरोपियों को नामजद करते हुए 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
जिनमें एसएसपी डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने फरार आरोपियों में पांच को शातिर मानते हुए 13 अगस्त को 10-10 हजार का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने फरार ईनामी आरोपियों पर कानूनी शिंकजा कसंने के लिए उनके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वांरट भी हासिल किये गये थे। जिसके बाद अब तक दो ईनामी आरोपी जिनमें विष्णु अरोड़ा और तुषार उर्फ नोनी पावेल गिरफ्रतार हो चुके है। ईनामी आरोपियों में तीन आरोपी कुन्नू पहाड़ी, श्रेय शास्त्री और लक्की भदौरियां अभी भी फरार है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि फरार चल रहे सातों आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस और सीआईयू की टीमें सम्भावित ठिकानों पर लगातार तबड़तोड़ छापेमारी करने में जुटी है। दावा किया कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफतार कर लिया जाएगा।
