विश्वविद्यालय के ही कर्मचारियों पर लगा मारपीट का हैं आरोप
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुल सचिव के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुलपति कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने कुल सचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ मारपीट की। कुल सचिव के साथ मारपीट का एक वीडियों भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियों मेें जिस व्यक्ति को जमीन पर गिराकर पीटा जा रहा हैं उस व्यक्ति को कुल सचिव बताया जा रहा है। इस घटना के बाद गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में हड़कम्प मच गया।
बताया जा रहा हैं कि घटना की सूचना पर कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा मौके पर पहुंची और घायल कुल सचिव सत्यदेव निगमालंकार को लेकर कनखल कोतवाली पहुंचीं। जहां से पुलिस अधिकारियों ने कुल सचिव को उपचार और मेडिकल के लिए भेज दिया। बताया जा रहा हैं दूसरे पक्ष जिनपर मारपीट का आरोप हैं वह भी अपना मेडिकल कराने के लिए अस्पताल पहुंचे है।
घटना के पीछे की वजह विश्वविद्यालय में पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर धरने पर थे। बताया जा रहा हैं कि इस धरने को शिक्षेत्तर कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हो गए। करीब 15 दिनों से चल रहा आंदोलन बीती रात आपसी समझौते के बाद समाप्त करा दिया गया था। लेकिन शनिवार की सुबह कर्मचारियों और कुल सचिव के बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप हैं कि कर्मचाररियों ने कुल सचिव से मारपीट कर दी। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक घटना के सम्बंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा, कुलपति, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने बताया कि कुछ कर्मचारियों ने मारपीट की है लेकिन वो मौके पर मौजूद नहीं थी। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे। फिलहाल घायल कुलसचिव को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।
कनखल कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।




