मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पुलिस विभाग की कानून व्यवस्था बनाने में समय-समय पर कम्पनियों द्वारा सहयोग किया जाता रहा है। इसी क्रम में वी मॉक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के एमडी विकास गर्ग ने पुलिस कार्यालय रोशनाबाद पहुंचकर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को पुलिस विभाग के लिए 02 लेपटॉप व 08 कम्प्यूटर सेट भेज किये। इस दौरान एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने कंपनी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपकरणों के क्रय हेतु भविष्य में भी सहयोग की उम्मीद जताई तथा मौके पर ही प्राप्त उपकरणों को आवश्यकतानुसार विभिन्न कोतवाली और शाखाओं को वितरित किया।



