सात दरोगाओ को पुलिस लाईन से निकाल कर दी जिम्मेदारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ डीआईजी डॉं. योगेन्द्र सिंह रावत ने दस दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। जिनमें सात दरोगाओं को पुलिस लाईन से निकाल कर अलग-अलग थानों में तैनाती दी गयी है। जिन दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। उनमें उपनिरीक्षक दीप कुमार को कोतवाली लक्सर से कोतवाली मंगलौर भेजकर उनको एसएसआई की जिम्मेदारी दी गयी है। जबकि उपनिरीक्षक अशोक रावत को थाना भगवानपुर से चौकी स्रोत बी कोतवाली रूड़की का प्रभारी की बागडोर सौपी गयी है। वहीं उपनिरीक्षक उमेश कुमार को कोतवाली मंगलौर से थाना झबरेड़ा भेजा गया है।
पुलिस लाईन से निकालकर अलग-अलग थानों में तैनाती पाने वालों में उपनिरीक्षक नवीन सिंह को थाना भगवानपुर, उपनिरीक्षक अमित नौटियाल को कोतवाली लक्सर, उपनिरीक्षक ऋषिकांत को थाना भगवानपुर, उपनिरीक्षक भगतदास को कोतवाली मंगलौर, उपनिरीक्षक गिरीश चंद को एसआईएस शाखा, उपनिरीक्षक भानूप्रताप को भी एसआईएस शाखा और महिला उपनिरीक्षक को कोतवाली गंगनहर शामिल है।
