
*जेल से दो कैदियों के फरार हो जाने से जेल प्रशासन में मचा हड़कम्प
*फरार कैदियों में एक आजीवन कारावास काट रहा, दूसरा विचाराधीन कैदी
*जेल से फरार हुए कैदियों की घटना पर आलाधिकारियों ने जताई नाराजगी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला कारागार हरिद्वार से दो कैदी जेल की सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखकर भाग निकलने में कामयाब रहे। जिसकी जानकारी लगते ही जेल प्रशासन समेत पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा हैं कि सूचना पर आलाधिकारियों ने जेल पहुंचकर कैदियों के भागने की जानकारी लेते हुए कैदी भाग जाने की घटना पर अपनी कड़ी नाराजगी जताई है। जिसकी शिकायत सिडकुल थाने में दर्ज करायी गयी है। पुलिस सरगर्मी से फरार दोनों कैदियों की तलाश में जुट गयी है। बताया जा रहा हैं कि जेल अधीक्षक छुट्टी पर होने की बात कहते हुए घटना से अपना पल्ला झाड़ रहे है। फरार कैदियों में एक कैदी को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, जबकि दूसरा विचाराधीन था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कारागार हरिद्वार से चल रहे निर्माण कार्यो का फायदा उठाकर वहां पर रखी गयी सीढी से जेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं को धत्ता बताते हुए वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। जिसकी जानकारी लगते ही जिला कारागार में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा हैं कि पहले तो जेल प्रशासन ने अपने स्तर पर कैदियों की अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा तब मामले से आलाधिकारियों को अवगत कराया गया। जिला कारागार हरिद्वार से दो कैदियों के फरार हो जाने की घटना से आलाधिकारियों समेत पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा हैं कि सूचना पर आलाधिकारियों ने जेल पहुंचकर घटना के सम्बंध में जानकारी जुटाई। जेल से फरार हुए कैदियों की घटना पर आलाधिकारियों ने अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

बताया जा रहा हैं कि जिला कारागार हरिद्वार से फरार होने वाले कैदियों में रूडकी निवासी पंकज हैं जोेकि हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जबकि दूसरा राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश जोकि विचाराधीन कैदी है। बताया जा रहा हैं कि दोनों फरार कैदियों के सम्बंध में सिडकुल थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। पुलिस सरगर्मी से फरार कैदियों की तलाश में जुटी है।
इस घटना के सम्बंध में जेल अधीक्षक मनोज आर्या और सिड़कुल थानाध्यक्ष मनोेहर सिंह भंडारी से सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका। जिसकारण उनका बयान नहीं लिया जा सका।