♦हरिद्वार में आयोजित हो रहा तीसरा स्वास्थ्य विभाग का क्रिकेट टूर्नामेंट
♦प्रदेश भर से एलोपैथी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक विभाग की 11 टीमें लेगी हिस्सा
♦21 अक्टूबर से शुरू होने वाला टूर्नामेट 12 दिनों तक चलेगा, टूर्नामेंट में होगे 25 मैच
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग का हरिद्वार में हरिद्वार हैल्थ प्रीमियर लीग के बैनर तले तीसरा क्रिकेट टूर्नामेेंट का आयोजन 21 अक्टूबर को किया जा रहा है। क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रदेश भर से एलोपैथी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक विभाग की 11 टीमें भाग ले रही है। स्वास्थ्य विभाग का क्रिकेट टूर्नामेंट हरिद्वार में 12 दिनों तक चलेगा। क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाडियों ने अपनी तैयारिया शुरू कर दी गई है। हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग की टीम भल्ला कॉलेज मैदान में टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाडी अभ्यास कर रहे है। इस बात की जानकारी जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट ऋषि एकाडमी मैदान, जमालपुर और एसएस मैदान बहादराबाद में खेला जायेगा। आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 28 मैच खेले जाएगे। जिनमें 25 लीग मैंच, 2 सेमी फाइनल मैच और 1 फाइनल मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच में विजेयता टीम में मैन ऑफ दा मैच और फाइटर आफ दा मैच को सम्मानित किया जाएगा। क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच जितने वाली टीम को सीएमओ हरिद्वार द्वार ट्राफी प्रदान की जाएगी।



