♦उपनिरीक्षक नंद किशोर ग्वाडी बने कोतवाली नगर एसएसआई
♦एसएसआई कोतवाली रानीपुर बने उपनिरीक्षक लखपत बुटोला
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने जनपद में नौ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। जिनमें उपनिरीक्षक जीडी भट्ट को एसएसआई कोतवाली नगर से एसएसआई कोतवाली भगवानपुर, उपनिरीक्षक नंद किशोर ग्वाडी को एसएसआई कोतवाली रानीपुर से एसएसआई कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक लखपत बुटोला को एएनटीएफ शाखा से एसएसआई कोतवाली रानीपुर, उपनिरीक्षक रमेश सैनी को एसएसआई कोतवाली भगवानपुर से एसएसआई कोतवाली झगरेडा, उपनिरीक्षक सतेन्द्र भंडारी को एसएसआई कोतवाली झबरेडा से कोतवाली रूड़की, उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट को एसएसआई कोतवाली कलियर से एसएसआई कोतवाली लक्सर, उपनिरीक्षक नितिन चौहान को एसएसआई कोतवाली लक्सर से एसएसआई कोतवाली कलियर, उपनिरीक्षक मनोज गैरोला को एसएसआई कोतवाली बहादराबाद से एसएसआई कोतवाली कनखल और उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल को कोतवाली रूड़की से एसएसआई कोतवाली बहादराबाद भेजा गया है।
