जेल में बंद महिला के पति पर धमकी देने का आरोप
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिलने का मामला प्रकाश में आया है। कॉलर ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक को फोन कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए धमकी दी गई है। जिसके सम्बंध में जेल अधीक्षक की ओर से मामले से एसएसपी हरिद्वार को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। जेल अधीक्षक ने जेल में बंद महिला के पति पर धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर थाना सिडकुल में अज्ञात कॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि शीला नाम की महिला जेल में निरुद्ध हुई है, जिसने डिप्टी जेलर के साथ अभद्रता कर दी। जिसपर उनके द्वारा बंदी महिला को चेतावनी देते हुए फटकार लगाई गई थी। उसके बाद महिला का तथाकथित पति उससे मिलने आया था। जिसके बाद उन्हे महिला का पति उन्हे व्हाट्सएप और नॉर्मल कॉल करके धमकी दे रहा है। लॉरेंस विश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पूरे मामले से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया जिसके बाद सिडकुल पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
