पुलिसिया जांच के दौरान की धमकाने की आरोपी ने हिमाकत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मारपीट मामले की जांच करने गयी ज्वालापुर पुलिस टीम के सामने ही आरोपी ने पीडित को धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में चालान करना पड़ा। बताया जा रहा हैं कि पीडित बुजुर्ग ने आरोपी पांच लोगों पर मुकदमा वापस लेने को लेकर रात को उसके घर में घुसकर धककाने का आरोप लगाया था।
आरोप हैं कि पीडित के इंकार करने पर आरोपियों ने लोहे की राॅड से हमला कर घायल करने तथा रस्सी से गला घोटने का प्रयास किया था। पीडित द्वारा घटना की शिकायत एसएसपी से करते हुए अपनी व परिवार को जान माल का खतरा बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। एसएसपी के आदेश पर रैल चौकी पुलिस इसी मामले की जांच के लिए पहुंची थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अब्दुल वहाब पुत्र बंदा हसन निवासी मौहल्ला इस्लामनगर ज्वालापुर ने 25 मार्च 22 को एसएसपी को तहरीर दी हैं कि उसकी उम्र 80 वर्ष है। उसके द्व़ारा दिसम्बर 2020 में वसीम आदि लोगों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप हैं कि 22 मार्च 22 की रात को वसीम पुत्र नसीम, नूरजहां, चांद, शबाना और साहिबा निवासीगण मौहल्ला इस्लामनगर ज्वालापुर घर में घुस आये और गाली गलोच करते हुए मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाने लगे, इंकार करने पर चांद द्वारा लोह के राॅड से वार करते हुए अन्य ने रस्सी से बुजुर्ग का गला घोटने का प्रयास किया।
शोर मचाने पर उसकी बेटी शामा परवीन और आसपास के आरिफ आदि लोगों ने मौके पर पहुंचकर उनको बचाया। आरोप हैं कि आरोपी उसको व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीडित ने कप्तान से अपनी व परिवार के जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। एसएसपी के आदेश पर रैल चौकी पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू की गयी। बताया जा रहा हैं कि रैली चौकी प्रभाारी प्रवीन रावत मामले की जांच के लिए बुधवार की देर शाम को मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा हैं कि पुलिस की मौजूदगी में पुलिस की मौजूदगी में आरोपी चांद पुत्रा यामीन ने पीडित पक्ष के साथ गाली गलोच करते हुए धमकाना शुरू कर दिया। जिसपर पुलिस को आरोपी पर शांतिभंग में चालान की कार्यवाही करने पड़ी।
रैल चौकी प्रभारी प्रवीन रावत ने बताया कि मामला प्रोपर्टी से सम्बंधित हैं। जिसको लेकर पूर्व में भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। अब्दुल वहाब की ओर से दी गयी शिकायत पर पुलिस जांच के पहुंची तो आरोपी पक्ष की ओर से चांद ने पुलिस की मौजूदगी में पीडित पक्ष को ही धमकाना शुरू कर दिया। जिसपर पुलिस ने आरोपी चांद पर शांतिभंग में चालान की कार्यवाही की गयी है।

