
*कूडा घर हटाने को समाजसेवी अनिकेत 02 अक्टूबर से बैठेगे धरने पर
*अनिकेत गिरि ने जनता से जनहित में उसका सहयोग करने की अपील
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भूपतवाला क्षेत्र में नगर निगम हरिद्वार द्वारा हाईवे और जयराम आश्रम मार्ग से लगा अंडर पास हाईवे पर बनाये गये कूड़ा घर को लेकर क्षेत्र निवासियों का विरोध शुरू हो गया है। बताया जा रहा हैं कि नगर निगम द्वारा अस्थाई बनाये गये कूडा घर को स्थाई बनाये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जिसको लेकर क्षेत्र के एक समाजसेवी अनिकेत गिरी कूडा घर बनाये जाने के विरोध में 02 अक्टूबर से धरना शुरू करने जा रहे है। जिसके सम्बंध में समाजसेवी द्वारा प्रशासन को आगाह कर दिया है।

स्थानीय नागरिक सतीश ने बताया कि नगर निगम हरिद्वार द्वारा यह कूड़ा घर ऐसी जगह पर बनाया गया है, जहाँ पर एक मात्र अंडर पास है, जोकि हाईवे को जोड़ता है। दूसरा कोई विकल्प हाईवे पर जाने का नही है, कूडा घर से फैली बदबू से बचने के कई बार लोग जय राम आश्रम मार्ग से हाईवे पर चढ़ते है। जिससे हमेशा दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है और इसी कूड़ा घर के पास महज लगभग 30 मीटर पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी रहती है, वो भी अपने मुंह पर मास्क लगाकर बमुश्किल अपनी ड्यूटी निभाते है।
उन्होंने बताया कि हाईवे कूड़ा घर से मात्र 20 मीटर की दूरी पर आरटीओ अपना चेकिंग अभियान चलाते है, वो लोग भी अपने मुंह पर मास्क लगाकर अपनी ड्यूटी करते है। यात्री पंतद्वीप पार्किंग से पहले इसी अंडर पास से गुजरते थे। जबसे यह कूड़ा घर बना यात्री पंतद्वीप पार्किंग से सीधे हाईवे के एंगल टाप कर हाई वे पार करने लगें है। जिस से सड़क पार करते हुए दुर्घटना की संभावना अक्सर बनी रहती है।
समाज सेवी अनिकेत गिरी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम आयुक्त, जिला अधिकारी, मानवधिकार आयोग से भी शिकायत करते हुए कूडा घर को अन्यत्र स्थानांतरित किये जाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन उसके बावजूद उनके द्वारा लिखित पत्र का अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। मजबूरन उनको कूडा घर हटाये जाने की मांग को लेकर 02 अक्टूकर से धरने पर बैठने जा रहे है। उन्होंने जनता से भी अपील की हैं कि वह भी इस धरने पर आकर उसके साथ बैठे, यह समस्या केवल उनकी अपनी निजी नहीं है। यह जनहित का कार्य हैं जिसको हम सभी को मिलकर इस आंदोलन में उसका साथ दें।