आरोपियों की निशानदेही से पुलिस ने किया सरिया बरामद
मुकेश वर्मा
हरिद्वार।निर्माणाधीन मकान के बाहर रखा सरिया चोरी करने वाले चार आरोपियों को कनखल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्रतार कर लिया है। जिनकी निशानदेही से पुलिस ने चोरी किया गया सरिया बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कनखल एसओ दीपक कठैत ने बताया कि योगेश विश्नोई पुत्र हरि गोपाल निवासी शिवपुरी काॅलोनी जगजीतपुर कनखल ने 30 सितम्बर को तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसका विष्णु गार्डन में निर्माणाधीन मकान के बाहर रखा एक कुंटल सरिया अज्ञात द्वारा चोरी हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी। घटना का खुलासे के लिए जगजीतपुर चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त करने का प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि निर्माणाधीन मकान के बाहर से सरिया चोरी करने वाले पीडित की काॅलोनी निवासी है। मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया। जिनसे पूछताछ करने पर प्रारम्भ में उन्होंने चोरी की घटना से अनभिज्ञता प्रकट की। लेकिन जब सख्ती की गयी तो उन्होंने सरिया चोरी की घटना को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से सड़क किनारे झाडियों से चोरी किया गया सरिया बरामद कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम मोहित पुत्र राकेश, रजत पुत्र अजीत, संदीप पुत्र हीरा लाल और विकास पुत्र प्रभु निवासीगण शिवपुरी काॅलोनी जगजीतपुर कनखल बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलापफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
