हत्याकाण्ड से जुडे अब तक सात आरोपी दबोचे, एक फरार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिड़कुल क्षेत्र में व्यापारी से लूट के इरादे से गोली मारकर हत्या करने वाले फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया। जबकि पुलिस मामले में पांच आरोपियों को पूर्व में गिरफ्रतार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
सिड़कुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि 16 सितंबर की रात को रावली महदूद की चैहान मार्केट के व्यापारी स्वजपाल को छह बदमाशों ने गोली मारकर उसका नोटो से भरा बैग लूट कर फरार हो गये थे। सूचना पुलिस ने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था। जहां उसकी हालत गम्भीर देखते हुए उसको हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया था। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्रतार किया था। जिनमें दो व्यापारी की पहचान कराने वाले भी शामिल थे। जबकि तीन बदमाश फरार थे। जिनकी पुलिस तलाश में जुटी थी।
इसी बीच घायल व्यापारी की मंगलवार को उपचार के दौरान एम्स ऋषिकेश में मौत हो गयी थी। जिसके बाद सिड़कुल पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं को हत्या में तब्दील कर दिया था। पुलिस व्यापारी हत्याकाण्ड से जुडे फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुटी थी कि इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों संदीप कुमार उर्फ सन्नी पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम कांजी वाला थाना मंडावर जिला बिजनौर और सचिन कुमार पुत्र जसवीर सिंह ग्राम मुकरपुर थाना कोतवाली बिजनौर को क्षेत्र से गिरफ्रतार कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। व्यापारी हत्याकाण्ड में फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
