मृतक का साथी गम्भीर घायल, हाॅयर सेंटर रेफर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल के बूढी माता तिराहे पर बाइक सवार दो युवक सीवर के लिए खोद कर आधे अधूरे छोडे गये गढ्ढे में गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दूसरे को उपचार के लिए हाॅयर सेेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया।
कनखल एसओ दीपक कठैत ने बताया कि तडके करीब 4 बजे बाइक सवार दो युवक बूढ़ी माता तिराहे के पास से गुजर रहे थे। जहां पर सीवर लाइन के लिए खोद कर आधे अधूरे छोडे गये गढ्ढे में संतुलन बिगड़ने पर उसमें जा गिरे। जिनके शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे लोगों को घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद लोगों ने घटना की पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गढ्ढे में गिरे युवकों को लोगों की मदद से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जहां पर एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गम्भीर देखते हुए उसको हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया। शिनाख्त कराने पर मृतक की पहचान रवि पुत्र तिलक राज उम्र करीब 35 वर्ष निवासी कृष्णानगर कनखल हरिद्वार और घायल की पहचान मोहसिन अहमद पुत्र अली हसन निवासी ग्राम की बड़ी धामपुर बिजनौर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक व घायल के परिजनों को भेज दी। घायल को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
