पीडित ने कराया दो पर सिड़कुल थाने में मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक व्यक्ति ने दो युवकों पर एटीएम बदल कर उसके खाते से करीब दस हजार निकालने का आरोप लगाते हुए सिड़कुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
सिड़कुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि यशपाल निवासी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार ने थाना सिडकुल में तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि जब वह एटीएम मशीन पर पैसे निकालने पहुंचा तो पैसे नहीं निकले। जिसपर वहां मौजूद दो युवक राहुल और सचिन ने उसकी मदद की बात कहते हुए उसका एटीएम लेकर एटीएम मशीन से पैसे निकालने की बात करते हुए उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। और मशीन में पैसे न होने की बात कहते हुए उसको वहां से भेज दिया।
लेकिन जब वह घर पर पहुंचा तो उसके मोबाइल पर खाते से 9,500 रूपये निकाल जाने का मैसेज मिला। जिसकी शिकायत उसके द्वारा बैंक पहुंच कर की गयी। बैंक अधिकारी ने उसके खाते की डिटेल चेक की तो मालूम हुआ कि पैसे उसके एटीएम से निकले है। जब एटीएम कार्ड चैक किया गया तो वह किसी ओर का निकला। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
