व्हाट्सएप पर युवक की नग्न वीडियों बनाकर दी जा रही धमकी
बार ड्रांसर लाखों लेने के बाद भी युवक को कर रही ब्लैकमेल
वीडियों वायरल करने व रेप का मुकदमा दर्ज कराने की दे रही धमकी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मुम्बई की बार ड्रांसर ने हरिद्वार के एक युवक को फंसाकर व्हाट्सएप पर वीडियों कॉल कर उसकी नग्न वीडियों बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा हैं कि तब तक बार ड्रांसर युवक से 45 लाख ले चुकी है। उसके बावजूद उसका पीछा नहीं छोड़ रही, अन्य लोगों से मोबाइल पर धमकी देकर पैसे की डिमांड की जा रही है। वरना उसकी नग्न वीडियों सोशल मीडियां में वायरल करने व रेप का झूुठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है। पीडित युवक ने लाखों गवाने के बाद उसने कोर्ट के जरिये कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि कोतवाली रानीपुर क्षेत्र निवासी एक युवक ने कोर्ट के माध्यम से तहरीर देकर मुम्बई की एक बा्रर ड्रांसर के खिलाफ ब्लैकमेल करने वरना बदनाम करते हुए रेप के झूठे मामलेे में फंसाने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीडित ने तहरीर में कहा हैं कि वर्ष 2016 में वह बिजनेस के सिलसिले में मुम्बई गया था। जहां पर उसकी पहचान बार ड्रांसर कांचन राज निवासी जोगेश्वरी वेस्ट मुम्बई महाराष्ट्र से हुई थी। जब वह मुम्बई से वापस घर लौटा तो बार ड्रांसर उसे मोबाइल पर अक्सर बाते करने लगी। जोकि कभी कभी वीडियांे कॉल भी करने लगी।
आरोप हैं कि बार ड्रांसर कांचन राज ने उससे व्हाट्सएप के जरिये वीडियों कॉल कर खुद नग्न होकर उसको भी नग्न करने के लिए मजबूर कर दिया। जिसके बाद बार ड्रांसर ने उसकी नग्न वीडियों रिकॉड कर उसको ब्लैकमेल करते हुए पैसो की डिमांड शुरू कर दी। पैसे न देने पर वीडियों को सोशल मीडियां में वायरल करने तथा उसपर रेप का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है।
पीडित ने तहरीर में आगे कहा हैं उसने घबरा कर अब तक बार ड्रांसर के खाते में 45 लाख रूपये डाल चुका है। लेकिन उसके बावजूद बार ड्रांसर उसका पीछा नहीं छोड़ रही है। उसके साथ कई लोग भी जुड़े, जोकि उसको धमकाते हुए पैसों की डिमांड कर रहे है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुम्बई की बार ड्रांसर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
