शहर से बाहर भागने की फिराक के दौरान सेक्टर-2 बेरियर से दबोचा
बरामदगी के लिए पुलिस ने उसके घर व ठिकानों को खंगाला
मुख्यारोपी की निशानदेही से बेसवॉल बरामद, पिस्टल दोस्त की बताई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। आखिर ज्वालापुर पुलिस और सीआईयू की सयुंक्त टीम नेे पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे दस हजार के इनामी खन्ना नगर फॉयर प्रकरण के मुख्यारोपी को क्षेत्र से गिरफतार कर लिया। पुलिस टीम ने मुख्यारोपी से बरामदगी के लिए उसके घर समेत उसके अन्य ठिकानों को खंगाला गया, पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से बेसवॉल बरामद की है। जबकि पिस्टल अपने अन्य फरार साथी की होनी बतायी है।

फरार अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की तीन टीमें सम्भावित ठिकानों पर तबड़तोड़ छापेमारी में जुटी है। पुलिस का दावा हैं कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्रतार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मुख्यारोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आके सकलानी ने बताया कि खन्ना नगर फॉयर प्रकरण के दस हजार के इनामी मुख्यारोपी विष्णु अरोड़ा पुत्र रमेश कुमार अरोड़ा निवासी गली नम्बर 5 खन्ना नगर ज्वालापुर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने सेक्टर 2 बेरियर ज्वालापुर से दबोच लिया। जोकि हरिद्वार से बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस ने मुख्यारोपी से बरामदगी करने के लिए उसको साथ लेकर उसके घर व ठिकानों पर लेकर पहुंची। पुलिस ने रेलवे रोड़ हरिद्वार स्थित उसकी दुकान पर भी पहुंची।

पुलिस ने उसकी निशानदेही से एक बेसवॉल बरामद की है। पिस्टल के सम्बंध में मुख्यारोपी विष्णु अरोड़ा ने खुलासा किया कि पिस्टल जगजीतपुर कनखल निवासी उसके साथी की थी, जोकि खुद लेकर आया थी। पुलिस ने आरोपी को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस की तीन टीमें अन्य फरार आरोपियों को दबोचने के लिए उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों समेत अन्य राज्यों में छापेमारी कर तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा हैं कि जल्द ही फरार अन्य आरोपियों दबोच लिया जाएगा।

बता दें कि पुलिस फॉयर प्रकरण मामले में अब तक मुख्यारोपी समेत पांच लोगों को दबोच चुकी है। जबकि पीडित भाजपा कार्यकर्त्ता दीपक टंड़न की ओर से 11 आरोपियांे को नामजद करते हुए 30 अज्ञात के खिलापफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसएसपी डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने मामले की गम्भीरता से लेते हुए मुख्यारोपी विष्णु अरोड़ा समेत पांच आरोपियों को शातिर मानते हुए उनकी गिरफ्रतारी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने फरार इनामी आरोपियों पर कानूनी शिंकजा कसने के लिए उनके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वांरट हासिल कर लिए थे। पुलिस के मुताबिक इनामी आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही करने की बात कही जा रही थी।
