पुलिस प्रशासन खन्ना नगर प्रकरण मामले में बेहद गम्भीर
आरोपियों व सरंक्षणदाताओं के पुलिस के कदम से हुए हौसले पस्त
पुलिस का अगला कदम कुर्की की कार्यवाही का होगा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। खन्ना नगर फॉयर प्रकरण मामले में इनामी फरार आरोपियों की गिरफ्रतारी के लिए पुलिस प्रशासन बेहद गम्भीर नजर आ रहा है। गत दिनों एसएसपी ने फरार 11 नामजद आरोपियों में पांच को शातिर मानते हुए उनपर दस-दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। लेकिन उसके बावजूद पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्रत से दूर है।
पुलिस प्रशासन ने उनपर ओर कानूनी शिंकजा कसंने के लिए शातिर पांचों आरोपियों को दबोचने के लिए गैर जमानती वांरट कोर्ट से हासिल कर लिए है। बताया जा रहा हैं जिसके बाद पुलिस का अगला कदम शातिर आरोपियों के घरों की कुर्की का हो सकता है। पुलिस के इस कदम से शातिर आरोपियों व उनके संरक्षणदाताओं के हौसले पूरी तरह पस्त कर दिये है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि खन्नानगर निवासी भाजपा कार्यकर्त्ता दीपक टंडन के घर पर दर्जनों युवकों ने लाठी-डण्डे, तलवार व पिस्टल लेकर हमलाकर फॉयर करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पीडित ने हमला करने वाले मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा समेत 15 युवको को नामजद व 30 अन्य अज्ञात के मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस नामजद आरोपियों में 4 आरोपियों को गिरफ्रतार कर जेल भेज चुकी है, जबकि 11 नामजद व 30 अज्ञात अभी भी फरार है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने 11 नामजद में 5 आरोपियों को शातिर मानते हुए उन पर दस-दस हजार का ईनाम की घोषणा करीब 1 सप्ताह पहले की थी। जिन पर इनाम की घोषणा की गई थी उनमें विष्णु अरोड़ा निवासी गली नम्बर 05 खन्ना नगर ज्वालापुर, नोनि पावेल निवासी एसबीआई एटीएम वाली गली बाल्मिकी बस्ती कनखल, कुन्नु पहाड़ी उपर्फ कुल्लु ठाकुर निवासी जगजीतपुर कनखल, श्रेय शास्त्राी निवासी रामघाट बड़ी सब्जी मण्डी के समीप कोतवाली नगर हरिद्वार और लक्की भदौरिया निवासी पेट्रोल पम्प के समीप जगजीतपुर कनखल शामिल है। लेकिन इनाम
घोषित होने के बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए।
पुलिस ने फरार पांचों इनामी आरोपियों पर कानूनी शिंकजा कसने के लिए कोर्ट से उनके खिलाफ गैर जमानती वांरट हासिल कर लिए है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों को दबोचने के लिए सम्भावित ठिकानों पर लगातार तबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। फरार आरोपी गैर जमानती वारंट के बाद भी पकड़ में नहीं आते, तो उनपर ओर कानूनी शिकंजा कसने के लिए उनके खिलाफ कुर्की के वांरट लिए जाएगेें।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि खन्ना नगर प्रकरण के फरार पांचों इनामी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट ने गैर जमानती वांरट हासिल कर लिये है। अगर उसके बाद भी आरोपी पकड़े नहीं जाते तो पुलिस इनामी फरार आरोपियांे के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही करेगी।
