
संतो का एक जत्था हरिद्वार से प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए हुआ रवाना
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम से महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश के नेतृत्व में संतो का एक जत्था भगवान राम के गर्भ गृह की प्राण प्रतिष्ठा के होने वाले आयोजन मे शामिल होने के लिए रवाना हुआ। संतों का सामाजिक राजनैतिक और कई संगठनो ने स्वागत किया।
महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा की 500 वर्षों के लम्बे संघर्ष के बाद ये ऐतिहासिक दिन आ रहा है 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है और जो लोग या संत इसका विरोध कर रहे है ये वो ही है, जिन्होंने भगवान राम के मन्दिर का विरोध किया। अब जब भगवान टेंट से अपने भव्य और दिव्य मंदिर मे विराजमान होने जा रहे है तो इनको पीड़ा हो रही है, कई माताओ की कोख सूनी हो गयी और कितनो के माँग का सिन्दूर उजड़ गया, कितनी बहनो के भाई चले गए ,इतने बड़े बड़े त्याग और तपस्या के बाद ये दिन आया है, सभी को इसका स्वागत करना चाहिए।
प्रदेश संगठन मंत्री विहीप अजय आर्य ने कहा कि विहीप और देश के अनेक लोगों ने अपने प्राणो की आहुति दी है, तब जाकर भगवान श्रीराम को अपना घर मिला है। देश और धर्म विरोधी लोग आज राम मन्दिर का विरोध कर रहे है। देश की जनता और भगवान इनको कभी माफ़ नही करेंगे। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद और तपस्या से ही ये सपना पूरा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मण्डल संजीव चौधरी ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन मे अनेक कार सेवको का बलिदान हुआ है और आज जो हमारे संत है, इनके महान तप से ही आज भगवान अपने घर विराजमान होने जा रहे है।
स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ख़ुद उस समय प्रचारक के रूप में कार्य करते हुए इस महान आंदोलन में शामिल रहे है, ऐसे ही अनेक संतो और देश की वीरो ने अपना सब कुछ समर्पण कर दिया। तब जाकर ये भव्य और दिव्य मन्दिर बनने का सपना पूरा हुआ है।
यात्रा में बड़ा अखाड़ा से गोविन्द दास राघवेंद्र दास, प्रेमानन्द, जयेन्द्र मुनि, वरुण, यति महामण्डलेश्वर मैत्री गिरी, व साध्वी गंगा दास आदि अनेक संत शामिल रहें। स्वागत करने वालो मे पूर्व विधायक संजय गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश प्रमुख सेवा विभाग विहीप अनिल, भारतीय प्रदेश प्रवक्ता भाजपा सुनीता विद्यार्थी, सचिन चहल, अरविन्द कुमार, पुष्पेंद्र गुप्ता व संजीव कुमार आदि अनेक लोग मौजूद रहे।